हमारी पहली बात, पहली वो मुलाकात,
अब भी याद है|
प्यार का वो पहला ख़त, तेरी वो मासूमियत,
अब भी याद है |
वो पहली बरसात, कुछ अनकही सी बात,
अब भी याद है |
मेरा वो रूठ जाना, तेरा मुझे मनाना,
अब भी याद है|
तेरी आँखों की गहराई, तेरी दिलकश वो परछाई,
अब भी याद है|
कुछ चाहती हु भूल जाना तहे दिल से मगर,
तेरी वो बेवफाई अब भी याद है|

Sign In to know Author