हमें पता है, साथी तुम्हें न्याय नहीं मिलेगा | लेकिन हम मजबूर जो ठहरे | हर जुल्म के टक्कर में खड़ा होने की एक आदत सी जो हो गई है | हम भी क्या करें ! यही सोचकर तो काम करतें हैं कि कुछ नही ही सही - कुछ भी तो करें | थक तो हम भी जाते हैं और हमें पता है आप एक दिन थक हाड़ कर बैठ जायेंगे | कोर्ट कचहरी पुलिस का चक्कर लगाते लगाते एड़ियां घिस जायेगी | फिर भी आखें बंद कर अपने दिल को समझाते रहते हैं, चलो एक कदम तो बढ़ाओ, कभी न कभी ये कारवां बनेगा ही | कोई न कोई इस सँसार में गरीबों की आह जरुर सुनेगा |

उनकी हत्या के बाद उनके परिवार से मिलने गयें थे, लेकिन हम उनके साथ दो मिनिट बैठ नहीं पाए | सामने खून के धब्बे कल रात हुई वारदात को चीख-चीख कर बता रही थी | एक हँसता खेलता परिवार का पालनहार एक मिनट में छीन लिया गया | महिलायें और बच्चों की भीड़ और सबके चेहरे पर फैला दहशत पाटलिपुत्रा की धरती पर हमें मुहं चिढ़ा रहा था | हर आँख हमारे तरफ न्याय की भीख मांगती प्रतीत हो रही थी मानो हम ही जज हों और और तुरंत फैसला कर दें |

मंडी में जन रैली निकली तो लोग दहशत के मारे साथ नहीं आ रहे थे | थाना कुछ ही कदमों की दूरी पर था, पर पुलिस अपराधी का गठजोर लोगों को रैली में शामिल होने से डरा रही थी | और जब किसी तरह हम थाने पहुंचे तो वही पुलिसया धोंस देखने को मिला | दिल और दिमाग में झनझनाहट हो रही थी | सामने मृतक का पति उजला कपडा पहने अपने बाल बच्चों की सुरक्षा के लिये गिडगिडा रहा था | घर में अभी भी खून के धब्बे मिटाए नहीं गये थे और रोज़-रोज़ मिलने वाली धमकी पुरे परिवार के बजूद को मिटाने पर तुला था |

दिमाग में आ रही कल्पना दिल को बैचैन कर रही थी | गरीब को न्याय, संबिधान और देश का प्रजातंत्र हमें याद आ रहा था | दिल को कड़ा किये न्याय की आस में हम भी उस भीड़ में शमिल हुए अपने आप को लाचार पा रहें थे | इतना लाचार इतना मजबूर की उस महिला के पति को दिल से लगा सांतवना देना चाहते थे | लेकिन दे न सके, क्लप कर रह गयें थे, संघर्ष जारी रहेगा | न्याय के लिए |

साबित्री देवी की याद में जिसकी रंगदारों ने पटना में गोली मार कर हत्या कर दी |

Tags: Law & Order

Sign In to know Author