पेश-ए-खिदमत है सत्य घटनाओं पर आधारित -

"दिल्ली की लड़की और में : एक प्रेम कथा "

ये बात है "उन दिनों" की। हम घर से आये और लंच में अपनी माँ के उजले हांथों का और हॉस्टल के मित्रों का पसंदीदा, सुप्रसिद्ध पेड़ा लेकर आये । मित्रों के भक्षण और उदर पूर्ती से जो बचा तो हमने सोचा क्यूँ न थोडा 'क्रेजी' कर लिया जाय और पहुँच गए कैंटीन में अपनी सखियों के बीच ले कर :

मैं: ये लो मेरे घर से पेड़े आये हैं, माँ ने बनाए है, खा लो…

दिल्ली की लड़की: कित्ना क्यूट है ना रितिका! कैसे बनता है? मारकेट में मिलता है?

मैं: नहीं ये घर में बनता है!

दिल्ली की लड़की: अच्छा! ये किस चीज से बनता है? I mean where it comes from, how you guys make it?

मैं: इसे guys नहीं, गाय के दूध से बनता है।

दिल्ली की लड़की: छी… don't tell me... you mean cow na?

मैं: हाँ, उजला सा देखा होगा ना…

दिल्ली की लड़की: अरे तुम्हारी cow का colour तो Black था ना ? फिर वो white कैसे देगी ?? यू are joking naa ??

मैं: नहीं मैं उस दूध को auquagaurd में डाल देता हूँ तब जाके वो ब्लैक दूध वाइट होता है। such a tough process na... ?

दिल्ली की लड़की: by 'doodh' you mean milk na?

मैं: हाँ! exactly, the one which you get in mother dairy packets!

दिल्ली की लड़की: but milk comes from mother dairy na! I thought they make it! गाय क्या पैकेट्स देती है?

मैं: नो नो… गाय तो raw milk देती है, the white liquid!

दिल्ली की लड़की: oh! I got it now! the cow gives milk and mother dairy doesn't! they have been fooling my whole family! I will sue them!

मैं: you got it right!

दिल्ली की लड़की: So this stuff is made from white milk from cow!

मैं: exactly!

दिल्ली की लड़की: तुम तो गाँव मे रहते हो न? वहाँ बिसलेरी मिलती है ना?

मै: नहीं, वहाँ हम चापाकल से पानी निकाल कर पीते हैं, I hope you know what a handpump is?

दिल्ली की लड़की: obviously I do! लेकिन तुम अपनी गाय को मिनरल वाटर पिलाते हो ना?

मैं: नहीं तो! आदमी को पानी मिलता नहीं गाय को मिनरल वाटर कहाँ से देंगे! what has it got do with this Pedaa?

दिल्ली की लड़की:(थोडा उछल कर,ताली बजाते हुए) OMG! dont tell me!!! it's Awesome but I am not going to eat this stuff!

मैं: why?

दिल्ली की लड़की: ये इन्फ़ेक्टेड पानी पीने वाली गाय के दूध (you guys call it doodh hi na?) से बना है तो ये भी इन्फ़ेक्टेड होगा।

अब इसके बाद अगर आप ये सोच रहें हैं कि यहाँ साला 'प्रेम' किस चिड़िया का नाम है और 'कथा' कौन सी लड़की है तो इन्ही दिल्ली की लड़कियों की कसम आप सिंगल पुरुष नहीं हैं। इतना लम्बी बात चीत और नए किस्स्म किस्स्म की अदाबाजियों के बाद भी आपको उसकी सादगी पर प्रेम न हुआ तो बेकार है आपका पुरुषार्थ। बताय दे रहा हूँ सीरियसली नोट कर लियो लिख लेओ, ऐसा पुरुषार्थ बस नेट सर्च में ही खर्च होगा ...कसम पैदा करने वाले की !

Sign In to know Author